कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते आयोजक। संस्थान
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईसीएआई यमुनानगर चैप्टर के चेयरमैन एवं सीए संयम के मदान तथा सीए राधा गुप्ता ने सीए प्रोफेशन, पात्रता मानदंड, परीक्षा की तैयारी की रणनीति और उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि सही समय पर उचित मार्गदर्शन से ही सफल करियर की नींव रखी जाती है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर कौर ने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट सेल के संयोजक डॉ. राजिंदर सिंह वोहरा, प्रो. डॉ. अशोक खुराना, डॉ. तिलक राज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद