राजकीय स्कूल कोटला खास में मौजूद अभिभावक व शिक्षक। स्कूल
व्यासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिल्क खास में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस व शिक्षक अभिभावक बैठक करवाई गई। इस दौरान बाल वाटिका-3 से पांचवी तक के बच्चों की मेरी मातृभाषा मेरी पहचान, चित्र पर चर्चा, कविताएं, लोकगीत, कहानी सुनाना, नाटक मंचन, हिंदी भाषा की लोकोक्तियां व मेरी मातृभाषा मेरा गौरव इत्यादि गतिविधियां करवाई गईं। स्कूल प्रभारी पवन कुमार ने बताया इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भाषा विविधता व सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान शिक्षक मनीष कुमार, रणजीत सिंह, एसएमसी सदस्य, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद