कार्यक्रम के दौरान डाउनलोड किए गए मोबाइल ऐप को दिखाते विद्यार्थी। स्वयं
यमुनानगर। भारत निर्माण शिविर के 17वें दिन सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को हुनर इंडिया एप की उपयोगिता और इसके विभिन्न फीचर्स की जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि विद्यार्थी इस एप के माध्यम से पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के अनुसार 307 प्रकार की बिजनेस डॉक्यूमेंट्री देखकर स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षकों ने बताया कि ण्प के जरिए व्यवसाय शुरू करने के लिए उपलब्ध सरकारी ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की जानकारी भी आसानी से मिल सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञों से व्यवसाय शुरू करने संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों को बताया गया कि एप पर विभिन्न व्यवसायों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, सरकारी नौकरी की रिक्तियों की जानकारी लेने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही हॉबी, स्किल एवं आईटी से जुड़े कोर्स कर एनएसडीसी के प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर दिव्य, तनिष्का, साक्षी, जारा, रमन, प्राची, हेमवती, नीलम, संगीत, जानवी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद