फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गणित की शाखाओं के बारे में दी जानकारी

Tue, 30 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डीएवी कॉलेज में गणित विभाग ने उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा अनुमोदित ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस का शीर्षक रीसेंट एडवांसमेंट इन मैथेमेटिकल साइंस था। आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी यूनाइटेड स्टेट से जुड़ी वक्ता डाॅ. ऋतु शांडिल्य ने गणित की विभिन्न शाखाओं के महत्व पर प्रतिभागियों को संबोधित किया।
। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य प्रो. तेजवीर सिंह ने सभी का स्वागत करके किया। कॉफ्रेंस के मुख्य अतिथि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह रहे। मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अनिल कुमार वशिष्ठ रहे। इन्होंने रीसेंट ट्रेंड्स इन मैथेमेटिक्स शीर्षक पर अपने विचार रखें।
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की के अप्लाइड मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मिली पंत ने ऑप्टिमाइजेशन तकनीक पर अपना व्याख्यान दिया। अंत में बसरा यूनिवर्सिटी इराक के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. अब्दुल सत्तार अल जबर अली सैफ ने मैथेमेटिकल दिक्कतों पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

संयोजक डाॅ. अनुपम खन्ना ने बताया कि इसमें कनाडा, यूएस, यूके, टर्की, इराक समेत भारत के आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित कई और राज्य से कुल 106 प्रतिभागियों के हिस्सा लिया। संचालन सह संयोजक प्रो. योगेश सिंह मोहन द्वारा किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश रहें। कॉलेज प्राचार्य प्रो. तेजवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें