व्यासपुर। श्री कपाल मोचन मेले में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से स्थापित सूचना प्रसारण केंद्र श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। केंद्र के माध्यम से दिन-रात महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रसारण किया जा रहा है।
मेले में परिवार से बिछड़े बच्चों और अन्य लोगों को उनके परिजनों से मिलवाने में भी यह केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ऋण मोचन सरोवर पर स्थापित सूचना प्रसारण केंद्र 24 घंटे कार्यरत है। मेले के पहले दिन ही यहां से सैकड़ों सूचनाएं प्रसारित की जा चुकी हैं। केंद्र पर तैनात कर्मचारी मनोज कुमार, यादविंद्र राणा और हरिओम शर्मा ने सूचना प्रसारित कर परिवार से बिछड़ी अर्पणबीर कौर पुत्री कंवल सिंह को उसकी दादी से मिलवाया। इसी प्रकार पंजाब के राजपुरा से आई सरोजबाला पत्नी पवन कुमार को उनके परिजनों सुमन और सुनीता तक पहुंचाया गया। संवाद