फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यौन उत्पीड़न सुरक्षा कानून के बारे में दी गई जानकारी

Sun, 16 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अति​थि, छात्राएं व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से करवाया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता विरेंद्र पाल सिंह संधु मुख्य वक्ता रहे।
कार्यक्रम समिति संयोजक डॉ. सुनीता कौशिक के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान अधिवक्ता विरेंद्र पाल ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए हैं। कार्यस्थल पर यदि कोई महिला कर्मचारी से किसी प्रकार का कोई लालच देकर या प्रमोशन की बात करके यौन उत्पीड़न करता है, तो समयानुसार शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक नागरिक को इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस एक्ट की कार्रवाई में दस्तावेजी सबूत के साथ की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, होटल, ढाबे या किसी भी कार्यस्थल पर कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह एक्ट बनाया गया है। हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. किरण शर्मा ने कहा कि ऐसी जानकारी जीवन में बेहद उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें