फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं को दी सुरक्षा एप की जानकारी

Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेफ सिटी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने जगाधरी बस स्टैंड पर महिलाओं व छात्राओं को 112 इमरजेंसी सेवा के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने मौके पर ही कई महिलाओं के मोबाइल फोन में 112 एप डाउनलोड करवाया और उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई। एएसआई नीलम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इस एप के माध्यम से एक बटन दबाते ही पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। कॉल करते ही संबंधित व्यक्ति की लोकेशन सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचती है, जिससे समय पर मदद उपलब्ध कराना संभव होता है। उन्होंने यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की जानकारी भी दी। बताया कि इस सुविधा के तहत महिलाएं अपने यात्रा विवरण जैसे वाहन नंबर, चालक का नाम, गंतव्य और समय की जानकारी पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में पुलिस तुरंत संबंधित स्थान पर पहुंच सकती है। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को छेड़खानी, पीछा करने, अश्लील टिप्पणियों, सोशल मीडिया उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। एएसआई नीलम ने कहा कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज न करें और बिना झिझक तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की शिकायतों पर गोपनीयता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें