फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मत्स्य पालन योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खंड जगाधरी के गांव औरंगाबाद में मत्स्य पखवाड़ा के तहत मत्स्य पालन विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न गावों के युवाओं व किसानों तथा महिलाओं ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) रितु वर्मा ने किसानों को बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में हरियाणा राज्य का एक अलग मुकाम है। हरियाणा के लोग मत्स्य पालन के कार्य को बहुत अच्छे से कर रहे हैं। राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार की सामूहिक योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत नए तालाबों की खोदाई पर निजी तालाबों की खोदाई पर 11 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोजेक्ट पर सामान्य श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति व महिला किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसी प्रकार से साइकिल के साथ आइस बाॅक्स की खरीद पर 10 हजार रुपये प्रति यूनिट पर सामान्य श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति व महिला को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें