फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोजगार के अवसरों के बारे में दी जानकारी

Fri, 07 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स पर व्याख्यान हुआ। आयोजन इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल, इंक्यूबेशन स्किल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सेल ने किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि छात्राएं स्किल कोर्स के जरिए अपने कौशल को बढ़ाकर बाजार की चुनौतियों से निपट सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में पढ़ाई के साथ एक्सट्रा स्किल जरूरी है। कौशल से छात्राओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, वहीं वह खुद का स्टार्टअप भी शुरू कर सकती है। इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल कनवीनर विवेक ने कहा कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर कॉलेजों में इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल की शुरूआत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें