संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर इनर व्हील क्लब जगाधरी-यमुनानगर के सहयोग से उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भ निरोधक को लोगों को जागरूक किया।
वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में सिविल अस्पताल जगाधरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला ने स्वास्थ्य कर्मियों व उपस्थित मरीजों के अभिभावकों को गर्भनिरोधक उपायों के बारे में जानकारी दी। स्वयं सेवी संस्था द्वारा भी अभिभावकों को जागरूक व प्रोत्साहित किया गया है।
डॉ. मंगला ने कहा कि दो बच्चों के मध्य अंतर रखने से न केवल मॉ का स्वास्थ्य अच्छा रहता है अपितु होने वाले बच्चे का भी पूर्ण स्वास्थ्यवर्धक होता है। उप-सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने कहा कि सरकार द्वारा परिवार नियोजन के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिसमें लोगों को जागरूक किया जाता है। इस मौके पर डॉ. अंजना, डॉ. गीतांजलि, डॉ. गीता बेनीवाल, डाईटीशियन रिमा बैरी, इनर व्हील क्लब की ओर से नीलिमा सैनी, पारूल खन्ना आदि उपस्थित रहे।