यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से उद्यमियों के लिए एंजेल निवेश विषय पर कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर व आईसीसी कनवीनर विवेक की देखरेख में एक्सटेंशन लेक्चर कराया गया। मुख्य वक्ता इनोवेशन एंबेसडर ममता थापर ने छात्राओं को एंजेल फंडिंग के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि अपने नेटवर्क में मौजूद लोगों से फंडिंग के जरिए स्टार्टअप का प्रारंभिक चरण शुरू किया जा सकता है। इसके लिए बेहतर आइडिया का होना जरूरी है। जिसके साथ स्टार्टअप को बुलंदियों पर ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार एंजेल इन्वेस्टर को रिस्क भी उठाना पड़ता है।