जगाधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता व नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिविर लगाया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमित्रा कादियान ने शिविर में विद्यार्थियों को विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को उनके अधिकार, संरक्षण के लिए बने कानूनों की भी जानकारी दी। सरकारी अस्पताल में छेड़खानी और बदमाशी विरोधी गरिमा का सम्मान विषय पर कार्यक्रम करवाया गया। यहां पैनल अधिवक्ता पुनीत धीमान ने पीड़िता से गलत काम करने वालों पर छेड़छाड़ व बदमाशी के प्रभाव और उसके परिणामों के बारे में बताया।