औद्योगिक भ्रमण के दौरान मौजूद स्टाफ व छात्राएं। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से एक्सपोजर विजिट टू टेक ट्रांसफर सेंटर्स कार्यक्रम के तहत छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने क्लाउड टेक प्राइवेट लिमिटेड का दौरा कर आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान एवं विकास तथा टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। क्लाउड टेक के संस्थापक एवं निदेशक सुशांत सैनी ने छात्राओं को कंपनी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर व टेक्नोलॉजी ट्रांसफर यूनिट का अवलोकन करवाया। डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराते हैं और उन्हें नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद