फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी रोड से हटाया अतिक्रमण, टीम ने रेहड़ी व सामान किए जब्त

Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रोड से अतिक्रमण हटवाकर सामान को जब्त करती निगम की टीम। प्रवक्ता - फोटो : मुंसारी में सरयू नदी में युवकों के डूबने के बाद तलाश करते गोताखोर व जमा भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के शहर में आने की चर्चा शुरू होते ही नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में नजर आने लगा है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने जगाधरी रोड पर विशेष अभियान चलाकर महाराणा प्रताप चौक से पंचायत भवन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए और कई सामान जब्त किए।
कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर की गई। अभियान का नेतृत्व मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के मार्गदर्शन में किया गया। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने तुरंत सड़क किनारे रखा सामान हटाकर दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। निगम कर्मचारियों ने सड़क किनारे लगाए गए अवैध टेंट, साइन बोर्ड, फड़ियां और अन्य सामान जब्त कर वाहन में लोड किया। इसके अलावा रेहड़ी संचालकों को मॉडल टाउन स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए। सरोजनी कॉलोनी के पास सड़क किनारे बैठे प्रवासी लोगों को भी पीछे हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि जगाधरी रोड शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग है और अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें