सिविल अस्पताल में उपस्थित किसान व अस्पताल की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
भारतीय किसान यूनियन के किसानों द्वारा मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर स्थित ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर लगाया गया। जिसमें 15 किसानों द्वारा रक्तदान किया गया। सभी को प्रोत्साहित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया द्वारा सभी रक्तदाताओं को बैच लगा कर सम्मनित किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव हरपाल सुढल, जिला प्रधान संजू गुंदीयाना, डायरेक्टर मनदीप रोडछप्पर, गुरजीत सिंह, गुरविन्दर सिंह, कुलजीत सिंह, संदीप सुढल, तरसेम कश्यप, दर्शन सैनी, देवी लाल राम नगर, बलिंदर मास्टर दीपक कश्यप, रवि सैनी व जगबीर जग्गू आदि उपस्थित रहे।