फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रीलीफ फंड और पीएम केयर्ज फंड में 50-50 हजार रुपए दिए

विज्ञापन
ग्रेट इंडिया फैब्रिकेटर के डायरेक्टर विरेंद्र महंदीरत्ता विधायक को चेक सौंपते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर ग्रेट इंडिया फैब्रिकेटर के डायरेक्टर विरेंद्र महंदीरत्ता ने 50 हजार रुपए हरियाणा कोरोना रीलीफ फंड में और 50 हजार रुपए पीएम केयर्ज फंड में दिए। उन्होंने सोमवार को यह चेक विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को दिए। विधायक ने कहा कि सरकार इनके सहयोग व योगदान के लिए कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का सहयोग करना अति आवश्यक है। लॉकडाउन के बहुत दिन गुजर चुके हैं और अभी तक इसे सफल बनाने के लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में लॉकडाउन ही एक मात्र उपाय है, जिसके कारण सोशल डिस्टेंस सफल हो रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगे भी लॉकडाउन को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ लोग लॉकडाउन का मजाक बनाते हुए सड़कों पर बिना किसी जरूरी काम के निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसलिए घर में रहे और सुरक्षित रहे। मौके पर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें