फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : हेमराज

Mon, 10 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पेपर मिल ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसए) ने शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के उत्तरी क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख हेमराज ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने नियुद्ध, दंड युद्ध, पद विन्यास, आसन्न, खेल, योगासन, घोष विषय का प्रदर्शन किया।
हेमराज ने बताया कि संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन 1925 को हुई। संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 16 युवाओं को प्रशिक्षण देकर संघ के विस्तार के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा। जिन्होंने अनेक कष्ट सह कर संघ कार्य का विस्तार किया। वर्तमान में लगभग 72000 स्थानों पर संघ की शाखाएं लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य भारत को विश्व गुरु बनाना है। इस कार्य में हम अनवरत आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष गंगाराम मेडिकल कॉलेज दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. अश्वनी मेहता रहे। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह महेंद्र चौहान, जिला कार्यवाह विनोद कुमार, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख कुलदीप, विभाग कार्यकारिणी सदस्य मान सिंह, अभिमन्यु, सिद्धांत, अमन, बालकृष्ण, कौशल, प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर अमादलपुर के व्यवस्थापक शिव चैतन्य महाराज ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें