फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदर्शन तो कहीं मानव श्रृंखला बनाकर किया मणिपुर घटना का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मणिपुर घटना के विरोध में शहर के लोग रविवार को सड़कों पर उतरे नजर आए। अखिल भारतीय नौजवान सभा से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने सुबह शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया वहीं, शाम में नेहरू पार्क के बाहर शहर के विभिन्न संगठनों व वर्ग के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई। ऐसा कर मामले में सरकार से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय नौजवान सभा ने शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। साथ ही आने-जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को मणिपुर की बेटियों को इंसाफ दो...लिखी तख्तियां दिखाकर आमजन को मणिपुर की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए साथ आने का आह्वान किया। यहां प्रदर्शन की अगुवाई सभा से जिला अध्यक्ष मीनू ने की।सभा के राज्य प्रवक्ता विपिन बरार ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने सरकार से मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी। मौके पर सोनिया, सिया, रजनी, सविता, मीनाक्षी, तमन्ना, बिंदु, परीखा, हर्षित व अन्य मौजूद रहे।
शाम पांच बजे नेहरू पार्क के बाहर विभिन्न संगठनों व वर्गों के लोग जुटे, जिसके लिए सुबह से ही मौके पर आने का सोशल मीडिया पर संदेश वायरल हो रहा था। जिसे पढ़कर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इसमें अलग-अलग संगठन व वर्ग के लोग शामिल थे, जिन्होंने एक दूसरे के हाथ से हाथ जोड़ मानव श्रृंखला बनाई। ऐसा कर मणिपुर घटना का शांतिपूर्वक विरोध किया और साथ ही सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें