फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों और युवाओं में तैराकी सीखने का बढ़ा रुझान

Sat, 07 Jun 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। इन दिनों बच्चों, किशोरों व युवाओं और विशेषकर विद्यार्थियों में बहुत ही ट्रेंड कर रहा है। गर्मी के कारण स्वीमिंग पूल पर लोगों की भीड़ बहुत बढ़ गई है। युवा स्वीमिंग पूल में तैराकी का प्रशिक्षण लेने की कोच व कर्मचारियों से जानकारी ले रहे हैं।
शहर सहित जिले के तमाम स्विमिंग पूल में युवाओं की संख्या बढ़ी है। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश में इसमें तीन से चार गुना इजाफा हुआ है। छुट्टियों के कारण विशेषकर बच्चों, किशोरों व विद्यार्थियों में इसके प्रति ज्यादा रुझान नजर आ रहा है। तमाम स्वीमिंग पूल पर दिनों लोगों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

युवा स्वीमिंग पूल में नहाने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। इससे यह और ज्यादा ट्रेंडी होता जा रहा है। विद्यार्थियों के अलावा नौकरीपेशा भी इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। लोगों के रुझान के चलते कोच भी इन दिनों के लिए स्पेशल क्लास चला रहे हैं। सुबह व शाम अलग-अलग बैच में कोचिंग दी जा रही है।
संत निश्चल सिंह स्वीमिंग पूल के कोच अनिल शर्मा ने बताया कि तैराकी को लेकर युवाओं का रूझान बढ़ा है। वहीं, गर्मी के चलते इसमें और ज्यादा वृद्धि हुई है। अभिभावक बच्चों को लेकर पूल पर तैराकी की कोचिंग की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। कोचिंग लेने वालों में सात से 17 साल के किशोरों के अलावा युवा भी शामिल हैं। युवाओं में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है।
गर्मी के चलते लोग स्वीमिंग में नहाने व समय बिताने आते हैं। दूसरी तरफ स्कूल-कॉलेज में छुट्टियों के कारण विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। पूल में नहाने के दौरान उनमें स्वीमिंग सीखने की इच्छा जग रही है। इसके बारे वे जानकारी ले रहे हैं। तैराकी एक खेल के साथ व्यायाम भी है। जिसमें सुनहरे भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

तैराकी ओलिंपिक, पैरालंपिक व विश्व चैंपियनशिप का हिस्सा है। जिसमें भाग लेकर युवा अपना व देश का नाम चमका सकते हैं। उनके पास सात से 17 साल के विद्यार्थियों के अलावा 30 से 35 साल के युवा भी कोचिंग ले रहें हैं। उन्होंने बताया कि पहले इसके प्रति इतना रुझान नहीं था। परंतु सोशल मीडिया के चलते किशोर व युवा इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं। शहर में पांच स्वीमिंग पूल है। जिनमें इन दिनों बहुत भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें