संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम ने पार्कों के विकास, सुंदरीकरण व रखरखाव के लिए संस्थाओं को दिया जाने वाला रखरखाव खर्च दो रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। निगम ने सितंबर माह से पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से रखरखाव खर्च देना शुरू कर दिया है। पहले यह खर्च दो रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दिया जाता था।
निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया ट्विन सिटी में सौ से अधिक पार्क हैं। इनमें से कुछ पार्कों का रखरखाव वहां की एसोसिएशनों की ओर से किया जाता है। इसके लिए उन्हें निगम की ओर से रखरखाव खर्च जारी किया जाता है। शहर के बाकी पार्कों के रखरखाव के लिए भी एसोसिएशन व संस्थाएं आगे आ सकती हैं। उन संस्थाओं को भी नगर निगम की ओर से रखरखाव खर्च जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया निगम ने पार्कों का रखरखाव रखने वाली 43 संस्थाओं को 769493 रुपये जारी कर दिए हैं। यह रखरखाव खर्च अगस्त माह तक दो रुपये प्रति वर्ग मीटर और सितंबर माह से पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जारी किया गया है।
इन संस्थाओं को दिया गया रखरखाव खर्च
हनुमान पार्क वेलफेयर कमेटी, गौरी शंकर सुधार सभा शास्त्री कॉलोनी, शास्त्री पार्क सुधार सभा, स्वामी रामतीर्थ पार्क (तिकोना पार्क) वेलफेयर सोसायटी, भगत सिंह पार्क वेलफेयर सोसायटी, ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी, निर्मल कुंज महिला समिति (रामपुरा पार्क), सरोजिनी कॉलोनी रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (अर्जुन पार्क), अपना पार्क सुधार सभा शास्त्री कॉलोनी, कृष्णा पार्क रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, मधु कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन, कमला नगर वेलफेयर एसोसिएशन, केशव पार्क सुधार सभा, अग्रवाल वैश्य सम्मेलन सभा, सरोजिनी कॉलोनी फेस-1 वेलफेयर सोसायटी, राधे-राधे पार्क सुधार सभा, श्री कृष्ण सोसायटी ग्राउंड सरनी चौक, जीवन ज्योति जनकल्याण एसोसिएशन कृष्णा कॉलोनी, गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक पार्क जगाधरी, स्वामी विवेकानंद ग्रीन पार्क सोसायटी सेक्टर 17, रानी लक्ष्मी बाई पार्क नरेंद्र नगर, अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 18, श्री हरी भगत समाज सेवा सोसायटी कुलदीप नगर, हुडा पार्क-2 वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 17, मल्टी कॉलोनी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन कैंप, श्रीराम पार्क सरोजिनी कॉलोनी रेजीडेंस वेलफेयर सोसायटी, यंगमैन एसोसिएशन (जवाहर रोज गार्डन), शिव शक्ति समाज सेवा समिति, ग्रीन इवेन्यू सोसायटी मॉडल टाउन को रखरखाव खर्च जारी किया गया है।