फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईवी और सीएनजी वाहनों की बढ़ी मांग

Sun, 18 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा की कपिल ऑटोमोबाइल एजेंसी में बाइक की खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नवरात्र के शुभ अवसर पर वाहन खरीदने के लिए शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों, ईंधन खर्च और बदलते विकल्पों के बीच इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भी लोगों में रुचि देखने को मिल रही है। इसके अलावा सीएनजी कारें भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल से चलने वाली बाइक और स्कूटरों पर लोगों का भरोसा बरकरार है। नवरात्र और अष्टमी पर होने वाली डिलीवरी को देखते हुए ऑटोमोबाइल कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खन्ना एजेंसी की मैनेजर शालू ने बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान अब तक 70 कारों की डिलीवरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

अष्टमी के अवसर पर 50 कारों की डिलीवरी देने की तैयारी है। जिले में विभिन्न कंपनियों की करीब 10 कार एजेंसियां हैं। नवरात्र के दौरान अब तक करीब 450 कारों की डिलीवरी छह दिन में दी जा चुकी है। अष्टमी पर करीब 200 कारों की डिलीवरी और होने की संभावना है। हालांकि इनमें से ज्यादातर पहले से ही बुक हैं।

कपिल ऑटोमोबाइल के संचालक कपिल बख्शी ने बताया कि नवरात्र के दौरान अब तक 30 बाइक बेच चुके हैं। नियमित बिक्री के साथ करीब 40 और बाइक बिकने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प के कुछ मॉडलों पर 2,000 से 10,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इससे ग्राहकों को वाहन खरीदने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल बाइक और एक्टिवा जैसे स्कूटरों की मांग बनी हुई है। देहात में इलेक्ट्रिक बाइक की खरीदारी अभी अपेक्षाकृत कम है, हालांकि कुछ ग्राहक इलेक्ट्रिक विकल्पों की ओर भी रुख कर रहे हैं। करीब 650 कारों की बिक्री से करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। बाइक बाजार में भी बुकिंग और नियमित बिक्री के चलते कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

साढौरा की कपिल ऑटोमोबाइल एजेंसी में बाइक की खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें