फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुमशुदा की तलाश के लिए बढ़ाएं तालमेल ः आईजी

Wed, 04 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निरीक्षण करने पहुंचे आईजीपी राकेश कुमार आर्य। प्रवक्ता - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस महानिरीक्षक (राज्य अपराध शाखा) राकेश कुमार आर्य ने मंगलवार को जिले का दौरा कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी कमलदीप गोयल ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। पुलिस लाइन में पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने जवानों द्वारा की गई पुलिस ड्रिल का अवलोकन किया और उनकी तैयारियों को सराहा। साथ ही ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी भी गंभीर अपराध की स्थिति में राज्य अपराध शाखा के डॉग स्क्वाड और सीन ऑफ क्राइम टीम से तुरंत संपर्क किया जाए। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपरों की गिरफ्तारी के लिए समन्वय बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें