फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टावर की लाइट खराब होने से परेशानी

Sun, 29 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के कॉलेज रोड पर खराब पड़ा स्ट्रीट लाइट टॉवर। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। शहर के कॉलेज रोड पर नगर पालिका की लगाए स्ट्रीट लाइट टावर पर लगी लाइटें बंद होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में नगरपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। शहर निवासी दिनेश कुमार, जितेंद्र, राजेश, कुलदीप, राहुल, जसबीर ने बताया टावर में केवल एक लाइट ही जलती है। इसके अलावा अन्य सभी लाइटें खराब हो गई हैं। टावर पास पेड़ होने से कॉलेज रोड पर अंधेरा रहता है। सड़क पर अंधेरा होने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोगों स्ट्रीट लाइट ठीक करने की मांग की। इस बारे में नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र मलिक ने कहा कि जल्द ही सभी लाइटें ठीक करवा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें