फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान की सीधी बिजाई पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Mon, 03 Jun 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लगातार गिर रहे भूजल की समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस बार धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) का टारगेट बढ़ा दिया है। कृषि विभाग को इस बार जिले में 15 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई कराने का टारगेट मिला है। जिसके लिए विभाग ने कवायद शुरू भी कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार अब तक एक हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई की जा चुकी है। सीधी बिजाई के लिए 15 जून तक का समय उचित माना गया है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा किसानों को सीधी बिजाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठकें कर किसानों को सीधी बिजाई के फायदे से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार किसान को प्रति एकड़ चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देती है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के चलते फिलहाल आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का पत्र चार जून के बाद ही जारी होगा।
कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सीधी बिजाई का रकबा ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का प्रयास करें। गत वर्ष सीधी बिजाई का जो टारगेट था वह 12 हजार एकड़ का था। इस साल इसमें तीन हजार एकड़ की वृद्धि की गई है। स्कीम का लाभ लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा तय की गई शर्तों को पूरा करना होगा।
सीधी बिजाई का 25 मई से शुरू हुई थी और 15 जून तक की जानी है। इस बार योजना लोकसभा चुनावों के चलते कुछ देरी से आई है। यह कम से कम 15 दिन पहले आ जानी चाहिए थे। कृषि विभाग के अनुसार योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए मेरी फसल -मेरा ब्यौरा स्कीम के तहत पंजीकरण होना चाहिए। पात्र किसानों को मेरा पानी-मेरी विरासत स्कीम के तहत इस स्कीम का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से पानी की बर्बादी : अरोड़ा
कृषि विभाग के सहायक पौध संरक्षण अधिकारी डाॅ. सतीश अरोड़ा ने बताया कि इस बार जिले में 15 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई करने का टारगेट रखा गया है। सीधी बिजाई करने से पानी की 20 प्रतिशत बचत कर सकता है। परंपरागत तरीके से धान लगाने से पानी की बहुत ज्यादा बर्बादी होती है। इसलिए किसानों को जल का महत्व समझना होगा। किसानों के अलावा आमजन से भी जल बचाने की अपील की जा रही है। सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें