सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते मुख्यातिथि व अन्य। प्रवक्ता
रादौर। गांव रादौरी में करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित जनरल चौपाल, एससी चौपाल और सामुदायिक केंद्र का शनिवार को उद्घाटन किया गया। सरपंच उधम सिंह कांबोज की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नेपाल राणा ने तीनों भवनों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। इस अवसर पर पंच पूजा कांबोज, रचित कांबोज, मींटू कांबोज, सुमन नागर, विजय कुमार, रवि कुमार, पुष्पेंद्र कांबोज और रोबिन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद