पूर्व मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते भाजपा नेता। प्रवक्ता
जगाधरी। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छछरौली मार्केट कमेटी का चेयरमेन भाजपा नेता कैलाश चंद्र शर्मा को बनाया गया है। वहीं वाइस चेयरमैन योगेश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर दोनों नेता रविवार को पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के निवास पर पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, चेयरमैन बलविंद्र सिंह मुजाफ्त, मुदित बंसल प्रतापनगर, अशोक चौधरी बहादुरपुर, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह, अशोक मेंहदीरत्ता, मुकेश दमोपुरा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद