फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 40 सैंपलों की जांच में 16 टाइफाइड और दो पीलिया संक्रमित मिले

Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली गांव में वीरवार को भी आशा वर्कर व एएनएम ने घर-घर जाकर सर्वे किया, जिसमें कोई नया मरीज नहीं मिला है। वहीं गांव में 78 मरीजों में से 40 के रक्त सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए, जिनमें से 16 लोगों टाइफाइड और दो मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई।
हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि दोनों मरीजों में पीलिया के लक्षण नहीं है। मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।सीएचओ डॉ. भारती, एएनएम पूनम, आशा वर्कर प्रीतो देवी, गुलशाना, पूनम, दड़वा की आशा वर्कर सविता, स्वर्णा ने वीरवार को गांवके 380 घरों का सर्वे किया। गांव में लगभग 4168 लोग रहते हैं। पिछले दो दिनों में बुखार के 78 मरीज गांव में मिल चुके हैं। इनमें से 40 के खून के सैंपल लेकर जांच करने के लिए मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे गए थे।
विज्ञापन

इनमें से 16 सैंपल टाइफाइड पॉजिटिव पाए गए और दो में हैपेटाइटिस-ई के पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जांच के दौरान गांव में दो जगह पानी की लीकेज मिली थी। जिसे ठीक करवा दिया गया था। पानी के 11 सैंपल बैक्टीरिया की जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। अस्पताल की लैब से अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं मिली है।
वीरवार को पानी की जांच में क्लोरिनेशन की मात्रा ठीक पाई गई है। आशा वर्करों ने लोगों को दवाइयां और ओआरएस के पैकेट बांटे। लोगों के घरों में खुले में पड़े टायरों, कूलर, खाली बर्तनों में जमा पानी की जांच की गई। लारवा न पनपे इसके लिए उनमें तेल डाला गया।
बासी खाना न खाएं

सिविल सर्जन डाॅ. पूनम चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पब्लिक हेल्थ की सप्लाई के पानी को उबाल कर पीएं। साथ ही बासी खाना न खाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखें और खाना खाने से पहले व शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं। यदि किसी व्यक्ति को बुखार की शिकायत होती है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराए।
विज्ञापन

स्थिति नियंत्रण में

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि वीरवार को बुखार का एक भी नया केस नहीं मिला है। 40 के रक्त की जांच लैब में करवाई है जिनमें से 16 में टाइफाइड व दो में पीलिया मिला है। पानी भी अब सही आ रहा है। स्थिति कंट्रोल में है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें