फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल बदमाश दो दिन के रिमांड पर

Fri, 02 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। महलांवाली गांव के पास हाईवे रिंग रोड पर लूट के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी मारवा खुर्द निवासी रजत उर्फ रिंकू व यतिन को वीरवार को सदर जगाधरी पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपियों से लूट की वारदातों में लूटा गया सामान व अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
वहीं गिरफ्तार तीसरे आरोपी मारवा खुर्द गांव निवासी रूद्र से सीआईए-टू की टीम पूछताछ कर रही है। तीनों बदमाशों ने 24 अप्रैल साढौरा क्षेत्र व 26-27 अप्रैल की रात जगाधरी में मोबाइलों की दुकान में लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। मोबाइलों से भरा बैग लूट कर भागने समय पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार रात को उसे भी मारवा खुर्द के पास से काबू किया गया था।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को तीनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जगाधरी गौरी शंकर मंदिर के समीप बनी ब्रांड असेसरी की मोबाइल दुकान से गन प्वाइंट पर मोबाइलों से भरा बैग लूटा था। बैग में करीब 12 से 13 लाख रुपये के मोबाइल थे। लूट के बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए थे। इसी बीच सीआईए-टू की टीम ने गुप्त सूचना पर महलांवाली से शाहपुर रोड पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की।
यहां पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए तो गोली दोनों बदमाशों की टांगों पर जाकर लगी और वे घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जबकि तीसरा फरार हो गया था।
विज्ञापन


इन वारदातों को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने 24 अप्रैल को साढौरा क्षेत्र में लूटपाट की थी। इसी तरह 22 फरवरी को थाना छप्पर क्षेत्र से एक दुकान से गन प्वाइंट पर दुकान के गुल्लक से नकदी लूट कर भाग गए थे। इसी तरह 18 फरवरी को थाना सदर जगाधरी के गांव महलांवाली से गैस एजेंसी से गन प्वाइंट पर पैसे लूट कर भाग गए थे। इसकी अतिरिक्त आरोपियों ने एक कार में सवार होकर थाना शहर जगाधरी से गन प्वाइंट से सब्जी वाले से पैसे लूटकर फरार हो गए थे। 26- 27 अप्रैल की रात को जगाधरी मोबाइल की दुकान से मोबाइलों से भरा बैग लूटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें