फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समागम में श्रद्धालुओं को दी नाम दीक्षा

Tue, 24 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बावा लाल दयाल गद्दी ध्यानपुर के महंत राम सुंदर दास महाराज हनुमान गेट स्थित श्रीलाल द्वारा मंदिर पहुंचे। समागम के दौरान सोमवार को उन्होंने श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा व दर्शन दिए। बावा लाल दयाल महाराज के भजनों श्रद्धालु जमकर थिरके। इसके बाद महंत रामदास महाराज श्रीलालद्वारा जगाधरी सभा के महासचिव नरेंद्र पुरी के सेक्टर-17 स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने भक्तों को दर्शन दिए। यहां प्रवचन के दौरान महंत रामसुंदर दास महाराज ने श्रद्धालुओं से नाम जप करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा हर उस व्यक्ति के साथ हैं, जो उनका सिमरन करता है। नाम जप से जहां आत्मिक शांति मिलती है और पाप कर्माें का नाश होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें