रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नई शिक्षा प्रणाली पर आधारित इंटर्नशिप व नशा मुक्ति कार्यक्रम करवाया गया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में इंटर्नशिप की बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को जीवन कौशल जरूर अपनाना चाहिए, ताकि जीवन सुगम रहे। प्राचार्य ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया प्रो. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के संदर्भ में इंटर्नशिप करनी बहुत जरूरी है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थी रुचि इंटर्नशिप कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. निर्मला देवी, सहायक प्रो. मंगल सिंह, डॉ. ललिता शर्मा उपस्थित रहे। संवाद