संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वर्ष 1980 के बाद से बार एसोसिएशन के चुनाव में फेरबदल किया गया है। भविष्य में होने वाले बार चुनाव में प्रधान पद का छोड़ अन्य कोई न कोई पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित होगा। ऐसे में इस बार उप प्रधान पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित रखा गया है।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को है। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें प्रधान के लिए अधिवक्ता राजीव कुमार चहल, अधिवक्ता दिनेश चौहान व अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान। इसी तरह उप प्रधान के लिए अधिवक्ता सोनिया रोहिला व अधिवक्ता नीलम सैनी, जनरल सेक्रेटरी के लिए अधिवक्ता भूपिंद्र सिंह व अधिवक्ता विशाल गर्ग (अग्रवाल), ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए अधिवक्ता हिमांशु मदान व अधिवक्ता शुभम गौतम तथा ट्रेजरर के लिए अधिवक्ता पंकज बसातियां और अधिवक्ता शुभम पाल शामिल हैं।
बार एसोसिएशन जगाधरी-यमुनानगर का इस बार 42 वां चुनाव है। बता दें जगाधरी-यमुनानगर बार एसोसिएशन का पहला चुनाव साल 1980 में हुआ था। तब से अब तक 41 प्रधान बार को मिल चुके हैं, अब चुनाव के बाद बार को 42 प्रधान मिलेगा। 28 फरवरी को बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। जिसमें 1597 मतदाता मतदान करेंगे। बता दें पिछली बार जिला बार एसोसिएशन प्रधान का ताज अधिवक्ता अरुण ढांडा के सिर पर सजा था। उन्हें तब 543 वोट, तथा उनके प्रतिद्वंदी अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान को 377 वोट पड़े थे।