फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली यात्रा

Wed, 19 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। कस्बे के नयाबांस पंचायत भवन में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय श्रीराम कथा करवाई जा रही है। कथा शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने बहादुरपुर स्थित यमुना मंदिर से महिलाओं ने यमुना जल कलश में भरा और सिर पर रखकर नगर भ्रमण किया। सबसे पहले खेड़ा मंदिर ग्राम देवता की पूजा की गई।
खेड़ा मंदिर के पुजारी महेश ने बताया कि नया बांस पंचायत भवन कथा स्थल में प्रात: गणपति पूजन व कलश स्थापना की गई। जल भरने के बाद कलश यात्रा में बैंड बाजा के साथ कन्याओं व महिलाओं ने नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में काफी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग व पुरुषों ने भी भाग लिया। कलश यात्रा पंचायत भवन से नया बांस व प्रताप नगर की मुख्य गलियों से होते हुए बस स्टैंड से वापस कथा स्थल पर संपंन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन पंडित विपिन ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का महत्व बताया। पूजा समिति अध्यक्ष गोल्डी पल ने बताया कि श्रीराम कथा 18 से 27 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान पंडित विपिन महाराज कथा में प्रवचन करेंगे। मौसम के अनुसार कथा का समय दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रखा गया है। जिसके बाद भंडारा करवाया जाएगा। इस दौरान सुशील, हार्दिक, मलकीत, दिनेश गर्ग, रजनी वालिया, रवि, मांगेराम, मातूराम, अजयपाल, शुभम, नितिन, शमशेर, बलदेव, सुषमा देवी, ममता, सीमा, सुमित, गुरजीत सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें