संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तारनवाला गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व एक अन्य के साथ मिलकर अपने भाई आईटीबीपी जवान पर हमला कर दिया। आरोपी ने लाठी मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन पर केस दर्ज किया है।
गांव तारनवाला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह आईटीबीपी में नौकरी करता है। उसका अपने भाई संदीप के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। वह वह पत्नी व बच्चों के साथ मनाली से 27 अप्रैल को लौटा था। इस दौरान भाई संदीप ने गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद न बढ़े, इसलिए चुपचाप चला गया। अगले दिन वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए जाने लगा तो भाई संदीप ने अपनी पत्नी मोनिका व रविंद्र के साथ मिलकर उस पर लाठी से हमला कर दिया।