फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध रूप से शहर में लगे होर्डिंग व बोर्ड हटवाए

Sat, 20 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से अवैध हॉर्डिंग को हटाते कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर जगाधरी रोड, गोविंदपुरी रोड, रेलवे रोड समेत विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर व बोर्ड हटाए। अवैध रूप से लगे यह होर्डिंग व बैनर शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे थे। वहीं, इनसे यातायात प्रभावित होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर एसडीओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में यह होर्डिंग व बैनर हटाए गए। बिना अनुमति से लगाए गए इन होर्डिंग की वजह से नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। एसडीओ शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशों पर शुक्रवार को उनकी टीम ने महाराणा प्रताप चौक से कन्हैया साहिब चौक के बीच विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग, विज्ञापन बोर्ड व पोस्टर हटवाए।
विज्ञापन

गाेविंदपुरी रोड, रेलवे रोड व अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग, बैनर, साइन बोर्ड, पोस्टर व अन्य विज्ञापन सामग्री हटाई। उनकी टीम ने सड़क के डिवाइडर पर लगे पोल, पेड़ों व अन्य स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग भी हटाए। उनकी टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोड़कर से गोदाम में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर विज्ञापन साइट बनी हुई है। निर्धारित फीस जमा करवाकर कोई भी इन स्थानों पर अपने होर्डिंग व बैनर लगा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी दुकानदार सड़क पर होर्डिंग, बोर्ड व बैनर रखकर अपना प्रचार न करें। इसके अलावा दुकानदार अपनी दुकान के ऊपर बोर्ड व होर्डिंग लगा सकते है। कोई भी राजनैतिक दल शहर की सड़क किनारे, पेड़ या स्ट्रीट लाइट पोल पर होर्डिंग न लगाए। कोई भी राजनेता निर्धारित फीस जमा कराकर विज्ञापन साइट पर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार कर सकता है। नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी शहर की सड़कों, पार्काें व सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व बैनरों को उतारकर जब्त कर लिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन से अवैध हॉर्डिंग को हटाते कर्मचारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें