साढौरा। नए बनाए गए मुख्य बाजार में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर मंगलवार को नगरपालिका ने कार्रवाई की। कर्मचारियों ने डिवाइडर के आसपास खड़े वाहनों, रेहड़ियों और दुकानदारों की ओर से बाहर समान रख कर किए गए अतिक्रमण को हटाकर बाजार में व्यवस्था बहाल की।
एसआई फूल सिंह और सुपरवाइजर विक्रम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डिवाइडर के आसपास आड़ी-तिरछी खड़ी बाइकों को हटवाया। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। एक अक्तूबर को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार मुख्य बाजार का उद्घाटन किया था।
नगरपालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया था कि 55 फीट चौड़े बाजार में डिवाइडर, डेकोरेटिव लाइट और ग्रिल से आवाजाही के साथ बाजार की सुंदरता बढ़ेगी। हालांकि उद्घाटन के दो दिन बाद ही डिवाइडर के आसपास अवैध पार्किंग, रेहड़ियों और अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी होने लगी थी। हालात ऐसे हो गए थे कि पैदल निकलना भी मुश्किल था। कार्रवाई के बाद दुकानदार मनोज कालड़ा, वरुण अग्रवाल और शिवदेव वर्मा ने नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।- फोटो : नागरिक उड़ानों के लिए तैयारियां तेज, एयरपोर्ट की सुरक्षा जांची... 1.37 करोड़ से होंगे नए काम