फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को जानकारी देते वन विभाग के अ​धिकारी। विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। राष्ट्रीय वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से गांव आमवाली में वन्यजीव संरक्षण व मानव वन्यजीव संघर्ष कम करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

वन्यजीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि 8 अक्तूबर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि खेतों में हाथी आने पर घबराने के बजाय ग्रामीण अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। हाथियों को छेड़ने या उनके नजदीक जाने से बचें। शिविर में ग्रामीणों को खेतों में नंगी या लटकी बिजली की तारों से होने वाले खतरे के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी तारें दिखाई देने पर तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर उनकी मरम्मत कराएं, ताकि लोगों और वन्यजीवों को करंट लगने की घटनाओं से बचाया जा सके। लीलू राम ने कहा कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग समय पर कार्रवाई नहीं करता है तो ग्रामीण इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने ग्रामीणों से वन्यजीव संरक्षण और विभाग के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें