फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन पर छापा, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली व 10 ट्रॉलियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर उपमंडल की मोबाइल टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव पोबारी में आधी रात को छापा मारा।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर अवैध खनन में लगी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिलीं। टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद टीम ने पुलिस के सहयोग से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब 10 ट्रॉलियां जब्त कर लीं।
मोबाइल टीम ने स्थानीय पुलिस और यमुनानगर प्रवर्तन एसएचओ के समन्वय से जब्त किए गए वाहनों को जठलाना थाना में खड़ा कराया है। अधिकारियों के अनुसार अब संबंधित विभाग की ओर से घटनास्थल का माप लिया जाएगा। इसके बाद अवैध रूप से निकाली गई खनन सामग्री की मात्रा का आकलन कर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में रादौर उपमंडल में एसडीएम नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया है। इस दौरान 35 वाहनों के चालान किए गए और उन पर 17 लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

डीसी प्रीति ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नदी-नालों और खनन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें