फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जा रही जान पर नहीं थम रहा शराब का अवैध कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद भी अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि घरों में धड़ल्ले से अब भी कच्ची शराब तैयार हो रही है। इस संबंध में वीरवार को रादौर के बापा गांव में पुलिस ने 30 लीटर लाहन पकड़ा है। साथ ही कच्ची शराब बनाने की भट्ठी का अन्य सामान भी आरोपी के घर से बरामद हुआ है। थाना रादौर पुलिस ने बापा गांव के जगमीत के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विदित हो कि कच्ची शराब (लाहन) तैयार करने का कोई पैमाना नहीं है। न ही इसमें मिलाए जाने वाले सामान की कोई मात्रा निर्धारित है। ऐसे में कच्ची शराब भी जहरीली में तब्दील होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बापा गांव में जगमीत सिंह घर पर ही कच्ची शराब बनाने का कार्य चल रहा है। इस पर वह गांव पहुंचे तो जगमीत सिंह अपने घर के आंगन में रखे एक ड्रम में कच्ची शराब का सामान तैयार करता मिला। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। साथ ही मौके से भट्ठी का सामान, लोहे का ड्रम, तसला और 30 लीटर लाहन सहित कच्ची शराब बनाने की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी जगमीत सिंह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन


जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग ने कई ठेकों से शराब के सैंपल लिए थे। इनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। आबकारी विभाग ने जनवरी से 29 अक्तूबर तक जिले के ठेकों से शराब के कुल 57 सैंपल लिए हैं। इनकी रिपोर्ट के अनुसार, सभी सैंपल सही पाए गए। शराब में कोई मिलावट नहीं मिली। ऐसे में अब सभी की निगाहें फूंसगढ़ व आसपास के ठेकों से लिए गए सैंपल पर टिकी हैं।

गोबिंदपुरी रोड पर होटल जेके रेजिडेंसी के पास और कमानी चौक स्थित शराब के ठेकों को बंद कर दिया गया है। डीईटीसी सरोज चौधरी का कहना है कि फीस न भरने के कारण इन दो जोन के ठेकों को बंद किया गया है। फीस भरते ही इन्हें खोल दिया जाएगा। हरनौल का ठेका भी गत सप्ताह बंद कर दिया गया था, लेकिन दिवाली के दिन इसे खोल दिया गया था।

पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा सिंह की टीम ने गुंदियाना माजरी से सुखविंद्र सिंह उर्फ बोना को अवैध देसी शराब की 10 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें