फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में लगे अवैध होर्डिंग और बोर्ड कोहरे में बढ़ा रहे परेशानी

Tue, 16 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ईएसआई हॉस्पिटल के बाहर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर में अवैध होर्डिंग, बोर्ड व पोस्टरों की भरमार है। इससे न केवल शहर की सुंदरता को दाग लग रहा है, बल्कि लोगों को भी परेशानी हो रही है।
शहर के मुख्य चौक व चौराहे, फुटपाथ, डिवाइडर के खंभे और सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे होने से सड़क के दूसरी तरफ दिखाई नहीं पड़ता है, जो हादसे का कारण बन रहा है। कोहरे के कारण यह समस्या और भी बढ़ गई है।
शहर में लगे तमाम होर्डिंग्स व बोर्ड अवैध रूप से लगाए गए हैं। विभिन्न शोरूम, मॉल, बड़े प्रतिष्ठान, संस्थान अवैध रूप से सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा कर होर्डिंग्स लगा रहे हैं, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कई बार यह होर्डिंग व बोर्ड तूफान इत्यादि में गिर तक जाते हैं। बोर्ड व होर्डिंग्स लगाने में राजनीतिक दलों के नेताओं के नेता भी आगे हैं। सत्ता दल के नेताओं को होर्डिंग, बोर्ड, पोस्टर इत्यादि शहर के तमाम सार्वजनिक स्थलों व चौक-चौराहों पर देखने को मिलते हैं। यदि कभी नगर निगम कार्रवाई करता है, तो सिर्फ निजी प्रतिष्ठानों व संस्थानों के बोर्ड ही हटाए जाते हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के नेताओं के होर्डिंग हटाने की हिम्मत प्रशासनिक अमला नहीं करता है। नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि राजनीतिक होर्डिंग हटाने पर विरोध का सामना करना पड़ता है, इसलिए वे इससे बचते हैं।
प्रचार के लिए यह साइटें पहली पसंद : अंबाला रोड, जगाधरी रोड, कुरुक्षेत्र रोड, यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन महाराजा अग्रसेन चौक, पुराना रादौरा रोड, महावीर चौक, प्यारा चौक, माता अहिल्याबाई होल्कर चौक, जगाधरी महाराजा अग्रसेन चौक, बूड़िया चुंगी चौक, अमादलपुर रोड, अग्रसेन चौक से जगाधरी बस स्टैंड रोड, महाराणा प्रताप चौक से जगाधरी बस स्टैंड चौक, आईटीआई चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, जगाधरी वर्कशॉप चौक, पेपर मिल गेट, नेहरू पार्क रोड, गोबिंदपुरी रोड पर होर्डिंग लगाने का सबसे अधिक दबाव है। इन स्थानों पर राजनीतिक प्रचार के अलावा स्कूलों, कॉलेजों और निजी प्रतिष्ठानों के भी अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग्स व बोर्ड हटाने के लिए नगर निगम समयानुसार कार्रवाई करता है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। एक बार फिर शहर में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। सभी स्थानों से होर्डिंग्स व बोर्ड हटाए जाएंगे। -महावीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।

ईएसआई हॉस्पिटल के बाहर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

ईएसआई हॉस्पिटल के बाहर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें