फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों पर बने अवैध कट बन रहे खतरा

Sat, 27 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी छछरौली हाईवे पर कट से गुजरती ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर बनाए गए अवैध कट राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

विशेष रूप से जगाधरी-छछरौली हाईवे और कन्हैया साहिब चौक से विश्वकर्मा चौक तक के मार्ग पर होटल, ढाबों, शोरूम और निजी प्रतिष्ठानों के सामने बड़ी संख्या में अवैध कट खोल दिए गए हैं। इन कटों का इस्तेमाल कर वाहन चालक गलत दिशा से सड़क पार कर रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कटों के कारण तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यातायात पुलिस की मौजूदगी में भी नियमों का उल्लंघन खुलेआम जारी है। वाहन चालक कुछ मिनट बचाने के लिए यू-टर्न या निर्धारित कट तक जाने के बजाय सीधे अवैध कटों से सड़क पार कर लेते हैं। इससे न केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

निजी प्रतिष्ठानों के सामने मनमाने ढंग से खोले गए कट सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हैं। ऐसे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
शहरवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सभी अवैध कटों की पहचान कर उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। संवाद

जगाधरी छछरौली हाईवे पर कट से गुजरती ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें