फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की सड़कों के अवैध कट होंगे बंद

Sun, 16 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की सड़कों के डिवाइडर पर बने अवैध कट हादसों का कारण बन रहे हैं। इसलिए इन अवैध कटों को बंद करने का निर्णय लिया है। यातायात पुलिस को सर्वे में 19 अवैध कट मिले हैं। इन कटों को बंद करने के लिए यातायात प्रबंधक और आरटीए की तरफ से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा कर इन कटों को बंद करने को कहा है। अक्तूबर में हुए 29 सड़क हादसों में 19 लोगों की जान जा चुकी है।
इस वक्त सबसे ज्यादा अवैध कट जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने हैं। वाहन चालकों व आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने डिवाइडर व इस पर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ कर रास्ते बना लिए है। लोगों के यह शार्ट कट सड़क हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं, क्योंकि इन कटों में से वाहन चालक अचानक सामने आ जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानकपुर के नजदीक कुछ कट तो डिवाइडर निर्माण के दौरान बंद कर दिए गए, लेकिन बाकी कट अभी भी लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अब सर्दी शुरू हो चुकी है। इसलिए आने वाले दिनों में घना कोहरा भी पड़ेगा। कोहरे में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। ऐसे में अवैध कट से निकलने वाले वाहन कोहरे में दिखाई नहीं देते और वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं।
जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बूड़िया चौक एचडीएफसी बैंक के सामने, शर्मा धर्म कांटा, कपूर अस्पताल के सामने, कृष्णा मेटल के सामने, ग्रीन विहार कॉलोनी के सामने, धर्मपाल टिंबर के सामने, गुप्ता इंटरप्राइजिज कांटा के सामने, इंडियन पेट्रोल पंप के सामने, एचपी पेट्रोल पंप अग्रसेन चौक, गुप्ता पैलेस के सामने अवैध कट है।
सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर एचपी पेट्रोल पंप भंभौली के सामने और नगर निगम क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर बॉबी स्वीट हाउस के सामने, रेलवे ब्रिज बाईं तरफ, रेलवे ब्रिज दाईं तरफ, सहारनपुर रोड धींगरा ट्रांसपोर्ट के सामने, रोहित ऑटोमोबाइल के सामने, अग्रवाल फाइनेंस के सामने, गेरा टांसफार्मर के पास व विश्वकर्मा मंदिर नजदीक विश्वकर्मा चौक के पास अवैध कट बने हुए हैं।
अवैध कट हादसे का कारण बनते हैं। अवैध कटों की पहचान के लिए सर्वे किया गया और इन कटों को बंद करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिख दिया गया है। हादसों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


- कुशलपाल राणा, प्रबंधक, थाना यातायात यमुनानगर।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना अवैध कट। संवाद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें