यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी है।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह तिथि विस्तार उन सभी पाठ्यक्रमों पर लागू होगा, जो सर्टिफिकेट कार्यक्रम को छोड़कर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने इग्नू के पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कर लिया है, पर अभी तक फीस का भुगतान नहीं किया उन्हें सलाह दी जाती है कि शीघ्र फीस जमाकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। संवाद