फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू : दिसंबर सत्रांत परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी

Thu, 12 Nov 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी इग्नू समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित सभी पात्र विद्यार्थी समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। परीक्षा में शामिल होने से पहले हॉल टिकट में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है। विद्यार्थी इग्नू समर्थ पोर्टल पर अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

हॉल टिकट में नामांकन संख्या, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा केंद्र, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा की तिथि और परीक्षा सत्र से संबंधित विवरण की जांच अवश्य करें। यदि किसी विद्यार्थी को हॉल टिकट में कोई त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है तो वह सुधार और स्पष्टीकरण के लिए तुरंत इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी और वैध इग्नू पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इन दस्तावेज के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को हॉल टिकट पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट और समर्थ पोर्टल नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें