फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आवेदन से चूके तो कभी नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 04 Sep 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। आर्थिक कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए केंद्र की ओर से चलाई जा रही राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) हर साल 12000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। यदि पात्र विद्यार्थी आवेदन करने से चूक जाता है तो भविष्य में उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार की ओर से शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी किया गया है। पत्र जारी होने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों के आवेदन करवाए जा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को हर साल ऑनलाइन आवेदन करना होता है। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को चार साल में 48000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के कुल 426 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। जिसमें से करीब 300 विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिया है। वहीं सवा सौ विद्यार्थियों ने अभी आवेदन नहीं किया है। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को नौंवी से 12वीं कक्षा तक 1000 रुपये प्रतिमाह तक दिए जाते हैं। योजना के तहत वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए परीक्षा ली जाती है और पास करने वाले विद्यार्थी को नौवीं से 12वीं कक्षा हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यदि छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थी आवेदन करने से चूक जाते हैं, तो उन्हें दोबारा योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस बार जिले के 177 नए विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इसके लिए पिछले साल आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसके बाद इस सत्र में नौवीं कक्षा में आने के बाद छात्रवृत्ति शुरू कर दी गई है। वहीं, 10वीं से 12वीं के कुल 249 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। इस दौरान नौवीं कक्षा के 177 में से 120 विद्यार्थियों ने अगले वर्ष के लिए आवेदन कर दिया है।


नए सत्र के लिए 17 नवंबर को होगी परीक्षा

एनएमएमएसएस योजना का लाभ नौवीं से 12वीं कक्षा तक दिया जाता है। जिसके लिए आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। नए सत्र में योजना का लाभ देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। वहीं नवंबर के तीसरे सप्ताह रविवार को योजना की परीक्षा ली जाएगी। इस बार यह परीक्षा 17 नवंबर को ली जाएगी।
विज्ञापन


एनएमएमएसएस योजना का लाभ देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। लाभ ले रहे 75 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। स्कूलों में विद्यार्थियों के आवेदन करवाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी विद्यार्थियों के आवेदन अपलोड कर दिए जाएंगे। - कर्मवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें