फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झूठी शिकायत दी तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में किसी व्यक्ति या महिला के खिलाफ रंजिशन व झूठी शिकायत देना भारी पड़ सकता है। उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। थानों व चौकी में झूठी शिकायत देकर लोगों पर केस दर्ज कराने वाले 28 आरोपियों के खिलाफ यमुनानगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 182 के तहत न्यायालय में परिवाद पेश किए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है जिन्होंने दुर्भावनापूर्ण या आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ झूठी शिकायत दी या किसी प्रकार का अपराधिक मामला दर्ज करवाया। विभिन्न पुलिस थानों व चौकियों की टीमों द्वारा अक्तूबर और 15 नवंबर तक कुल 28 मामलों या शिकायतों में 28 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए न्यायालय में परिवाद पेश किए हैं।


जब कोई व्यक्ति किसी सरकारी अधिकारी को या किसी पुलिस अधिकारी को ऐसी झूठी सूचना देगा जो सही नहीं है और वह सरकारी अधिकारी उसे सही मानकर कार्रवाई कर दे और किसी अन्य व्यक्ति को क्षति या नुकसान हो जाए या होने की संभावना हो। तब ऐसी सूचना देने वाला व्यक्ति इस धारा के अंतर्गत दोषी होगा। इसके धारा के तहत झूठी शिकायत देने वाले व्यक्ति के लिए सजा का प्रावधान भी किया गया है। इसके तहत ऐसे व्यक्ति को न्यायालय द्वारा छह महीने तक का कारावास या एक हजार रुपये जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
विज्ञापन



- थाना सदर यमुनानगर ने पांच मामलों में पांच व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।
- थाना सदर जगाधरी ने दो मामलों में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
- थाना शहर यमुनानगर ने एक मामले में एक आरोपी के खिलाफ।
- थाना बूडि़या ने तीन मामलों में तीन लोगों के खिलाफ।
- थाना बिलासपुर ने तीन मामलों में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
- थाना छछरौली ने एक मामले में एक आरोपी के खिलाफ।
- थाना प्रतापनगर ने दो मामलों में दो लोगों के खिलाफ।
- थाना छप्पर ने एक मामले में एक आरोपी के खिलाफ।
- थाना शहर जगाधरी ने एक मामले में एक आरोपी के खिलाफ।
- थाना साढौरा ने एक मामले में एक आरोपी के खिलाफ।
- महिला थाना की टीम ने दो मामलों में दो लोगों के खिलाफ।
- थाना फर्कपुर ने एक मामले में एक आरोपी के खिलाफ।
- पुलिस चौकी रामपुरा ने दो मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ।
- पुलिस चौकी बूड़िया गेट ने एक मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ।
- पुलिस चौकी अर्जुन नगर ने एक मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ।
- पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा सिंह ने एक मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ।


एसपी गंगा राम पूनिया का कहना है कि उक्त लोगों द्वारा रंजिशन झूठी आपराधिक शिकायतें व मामले दर्ज करवाए गए। इनमें ज्यादातर दुष्कर्म करने, छेड़छाड़ करने, लड़ाई झगड़े व छीना झपटी करने जैसी शिकायतें व मामले शामिल हैं। इनकी पुलिस द्वारा निष्पक्ष, त्वरित व प्रभावी जांच की गई। विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में ये शिकायतें व मामले झूठे पाए गए। आमजन से अपील है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दुर्भावना पूर्ण या रंजिशन बदला लेने की नियत से किसी भी प्रकार की झूठी शिकायत न दें। पुलिस का समय भी खराब होता है। झूठा मामला पाए जाने पर धारा 182 आईपीसी के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें