संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री बीसी शर्मा सोमवार को जगाधरी वर्कशॉप स्थित कारखाने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आठवां वेतन आयोग गठित करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यह मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
शर्मा यहां पर यूनियन के महासचिव रहे अश्विनी वालिया की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान यूनियन की ओर से बीसी शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सचिव संजीव कुमार ने की। बीसी शर्मा के साथ मुकेश कुमार, उर्मिला डोगरा, सोनिया शर्मा, राम अवतार मीणा, अनिल राजपाल भी पहुंचे। कार्यक्रम में बीसी शर्मा ने अश्विनी वालिया को बधाई और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बीसी शर्मा ने यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों से बातचीत की। शर्मा ने कहा कि यूपीएस सबसे घातक पॉलिसीहहै। सरकार ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। यूनियन इसका विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार 18 महीने का रुका एरियर जारी करे और आठवें वेतन आयोग का गठन करें। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो यूनियन आंदोलन करेगी। इस दौरान सचिव रमेश चंद्र, प्रभु राम, विकास तलवाड़, दीपक दुग्गल, किरण, मोनिका, नीना, इंदु सहित अन्य उपस्थित रहे।