फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को चारा नहीं डाला तो पीटा, फिर बाइक में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा दामला में पशुओं को चारा न डालने पर व्यक्ति ने अपनी भाभी के ममेरे भाई को मोगरी से पीटा। जब उसे बचाने उसका मोसेरा भाई आया तो आरोपी ने उससे भी मारपीट की और उसकी बाइक को मोगरी से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी की भाभी ने जब उसे बाइक क्षतिग्रस्त करने से रोका तो आरोपी ने उसमें पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा दामला निवासी रेखा ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने सास ससुर से अलग रहती है। उसके घर पर उसकी बुआ का लड़का करनाल के गांव चिगामा निवासी रणदीप सिंह रहता है, जो पशुओं की देखरेख करता है। शनिवार को उसकी मासी का लड़का कुरुक्षेत्र के पीपली निवासी कुलदीप सिंह उससे मिलने के लिए बाइक पर आया हुआ था। जब कुलदीप व रणदीप पशुओं के बाड़े में बैठे हुए थे तो उसका देवर बलकार सिंह बाड़े में आया। आरोपी ने उसकी बुआ के लड़के रणदीप को पशुओं को चारा न डालने पर बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके देवर ने कपड़े धोने की मोगरी से उसके भाई रणदीप को मारना शुरू किया।
जब कुलदीप ने रणदीप को छुड़ाया तो आरोपी बलकार ने गुस्से में आकर बाड़े में खड़ी कुलदीप की बाइक को मोगरी से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उसने आरोपी बलकार को बाइक क्षतिग्रस्त करने से रोका तो आरोपी ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने बाइक से पेट्रोल निकाला। पेट्रोल उसी बाइक पर डालकर आरोपी ने उसमें आग लगा दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मारपीट में वो, उसके दोनों भाई घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल में मेडिकल कराया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोप बलकार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें