फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नीयत से कोई छुए तो उसे टोकेें : नीलम

Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। बक्करवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसआई नीलम छात्राओं को गुड टच, बैड टच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की गुड टच बैड टच क्या होता है, अगर कोई गलत नीयत से छूता है तो उसे तुरंत टोकना चाइए। ऐसे लोगों की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों से या फिर किसी ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए जिस पर आपको विश्वास हो।
विज्ञापन

इस दौरान नीलम ने पॉक्सो एक्ट के तहत यौन अपराधों की विस्तृत परिभाषा के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया गया कि बाल यौन शोषण बच्चों के किसी भी अंग को गलत तरीके से छूना, निजी अंगों पर टिप्पणी करना, गलत तस्वीर दिखाना तथा अन्य वैसे सभी प्रकार के शारीरिक संपर्क जिससे बच्चे असहज महसूस करें, बाल यौन शोषण की श्रेणी में आते हैं। छात्राओं को बाल यौन शोषण की घटना की रिपोर्ट करने के प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया कि ऐसे घटनाओं की शिकायत करने में संकोच नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें