फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों को प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अति​थियों का स्वागत करते विभाग के अ​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। गांव रसूलपुर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को प्राकृतिक खेती के विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठसका रहे।
वहीं कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य डबास ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ-साथ उन्होंने किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा के माध्यम से खाद की खरीद करने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियन्ता विनित कुमार जैन ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने हेतु सभी खंडों में कृषि यंत्र सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन गठित संयुक्त टीम द्वारा किया गया। जिसमें 222 सुपर सीडर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में तीन दिसंबर को कृषि यंत्र स्ट्रा बेलर, स्ट्रा रेक व श्रब मास्टरव रोटरी स्लेशर का भौतिक सत्यापन खंड स्तर पर किया जाएगा। तथा अन्य सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 4 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान उप मंडल कृषि अधिकारी अजय कुमार, विषय विशेषज्ञ (शस्य) हरीश पांडे, अमनप्रीत व बालमुकुन्द, गुण नियंत्रण निरीक्षक डॉ. सुशील गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें