फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक जुलाई से फिर हड़ताल

Sat, 16 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धन्यवाद बैठक के दौरान कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से सरकार की ओर से मानी गई मांगों की जानकारी देने व सहयोग करने वाले संगठनों का आभार जताने के लिए शुक्रवार को मुख्य दमकल केंद्र में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सरकार को चेतावनी दी गई मानी गईं मांगें लागू न होने पर एक जुलाई से फिर हड़ताल की जाएगी।
बैठक में जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय किसान सभा व जनवादी महिला समिति सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नगर पालिका यूनियन राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

जिला सचिव रिंकू कुमार ने बताया कि 1800 नियमित फायर ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया को रोककर पे-रोल कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच करवाने तथा उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि 30 जून से पहले कैबिनेट बैठक बुलाकर 1181 पे-रोल कर्मचारियों को 25,500 रुपये वेतनमान, 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते देने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने सभी नियमित, पे-रोल और कौशल निगम फायर कर्मचारियों को पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता और 7500 रुपये वर्दी भत्ता देने, मेडिकल अवकाश 10 से बढ़ाकर 20 दिन करने तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से राहत देने पर भी सहमति जताई है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 30 जून तक मानी गई मांगों को लागू नहीं किया तो एक जुलाई से दोबारा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें